फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: मुख्यमंत्री योगी की हालत बेहतर, अखिलेश यादव ने भी दवाएं लेना बंद किया

Mon, 26 Apr 2021 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की हालत भी रविवार को ठीक रही। उन्हें किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हो रही है। अब उन्होंने दवाई लेनी भी बंद कर दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालत रविवार को पूरी तरह ठीक रही। अब उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य बताई गई है। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की हालत भी रविवार को ठीक रही। उन्हें किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हो रही है। अब उन्होंने दवाई लेनी भी बंद कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। वहीं, देश में भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2812 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन


देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

24 घंटे में 2812 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,52,991 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,95,123 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें