मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद केजीएमयू में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। संस्थान के लारी कार्डियोलाॅजी विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीज और तीमारदारों को धूप और गर्मी झेलनी पड़ती है। कहने को तो यहां पर एक टिनशेड है, लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है।
लारी कार्डियोलाॅजी में दिखाने के लिए प्रदेश भर से मरीज आते हैं। यहां रोजाना 300 मरीज देखे जाते हैं और साै के करीब रोजाना बिना परामर्श वापस करने पड़ते हैं। प्रदेश में बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों में मरीज और तीमारदार के लिए इंतजाम करने को कहा है।
ये भी पढ़े- UP: पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क में 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान
इसके बावजूद लारी कार्डियोलाॅजी में गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। ओपीडी के बाहर लगे टिनशेड के नीचे बैठकर तीमारदार हाथ से पंखा कर रहे हैं। यह टिनशेड इतना बड़ा नहीं है कि सभी मरीज और तीमारदार इसके नीचे बैठ सकें। ऐसे में काफी मरीज और तीमारदार सड़क पर इधर-उधर ठिकाना तलाशते हैं।
ये भी पढ़े- Lucknow News: ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, भागने की फिराक में था
ओपीडी और जांच कराने में बीत जाता है पूरा दिन
लारी कार्डियोलाॅजी की ओपीडी में आने वाले मरीजों का पूरा दिन परिसर में ही बीत जाता है। परामर्श के बाद जरूरी जांच कराने के बाद रिपोर्ट आने तक उनको इंतजार करना पड़ता है। गर्मी और लू में यह इंतजार भारी पड़ता है।