फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं की नई डिमांड, प्रॉपर्टी में दो हिस्सा

Wed, 14 Aug 2013 12:32 PM IST
लखनऊ/अंकुर तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम की दुनिया में अपना सिक्का चलाने के बाद माफिया की नजर रियल स्टेट कारोबार पर है।
विज्ञापन


माफिया पहले जिन बिल्डरों से उनके हर प्रोजेक्ट को लेकर रंगदारी वसूलते थे, अब उनके साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं।

इससे माफिया की काली कमाई सफेद हो रही है तो वहीं बिल्डरों के प्रोजेक्ट बिना किसी अड़चन के कम बजट में पूरे हो रहे हैं।

लिहाजा मोटा मुनाफा दोनों को भा रहा है। नौ अगस्त को गाजीपुर में दबोचे गए मुन्ना बजरंगी गैंग के रितुराज और रजनीश से हुई पूछताछ में एसटीएफ को कुछ ऐसी ही जानकारियां हाथ आई हैं।

भाने लगा है रियल एस्टेट कारोबार
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के सजायाफ्ता अपराधियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी आदेश के बाद खुद की खादी पर आंच आते देख माफिया को रियल स्टेट का काम कुछ ज्यादा ही भाने लगा है।
विज्ञापन


इन माफिया और सफेदपोश राजनेताओं के कारोबार की जड़ें पूर्वांचल से लेकर एनसीआर तक फैली हुई हैं। जौनपुर के बाहुबली नेता के बाराबंकी के एक बिल्डर के साथ बाराबंकी रोड पर कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस बिल्डर का बाराबंकी में गनहाउस भी है।

गौरतलब है कि डॉन बृजेश सिंह और उसके भतीजे सुशील सिंह के खिलाफ मकोका के तहत दाखिल की गई चार्जशीट में कई बिल्डरों का नाम सामने आया है। जिनके साथ बृजेश सिंह की हिस्सेदारी की जानकारियां मिली हैं।

बताया जा रहा है कि बृजेश ने बनारस से लेकर मुंबई तक प्रापर्टी के धंधे में बड़ी रकम लगा रखी है। तो मुन्ना बजरंगी का नाम हाल ही में नोएडा के बिल्डर को धमकाकर जमीन खाली कराने के एक मामले में सामने आया है।

इसके अलावा बनारस में दो बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने के मामले में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि बजरंगी ने शिवपुर स्थित करोड़ों की जमीन चंद लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम करा ली।

बजरंगी अपार्टमेंट और कॉम्प्लेक्स बनवाने के साथ ही विवादित जमीनों को खाली कराने का ठेका भी लेता है।

मुख्तार अंसारी का तो बस नाम ही काफी
राजधानी में छोटे मियां के नाम से चर्चित व माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी का नाम प्रॉप्रटी के धंधे काफी पहले से है। इन दिनों राजधानी के नामी बिल्डर और बसपा के कद्दावर नेता के साथ मुख्तार की पार्टनरशिप काफी चर्चा में है। अशोक मार्ग, शक्ति भवन और वजीरगंज में इनकी कई प्रापर्टी हैं।

आईएएस व पुलिस अधिकारी से भी माफिया की नजदीकियां
कृषि भवन के पास स्थित एक बड़े बिल्डर की माफिया डॉन अभय सिंह के साथ यारी जगजाहिर है। शहर की कई प्रमुख प्रापर्टी के साथ इस बिल्डर का फिल्म निर्माण के धंधे में भी दखल है।
विज्ञापन


हालांकि, अब यह बिल्डर की कई बड़े आईएएस अधिकारियों और बसपा के कद्दावर नेता के साथ नजदीकियां हैं।

बताया जाता है कि ये सभी इनके धंधे में पार्टनर हैं। उधर उन्नाव जेल में बंद राजधानी के माफिया एक बिल्डर के साथ लखनऊ, बहराइच और गोंडा में प्रापर्टी की कई साइट पर काम करा रहा है।

एनकाउंटर स्पेशिलस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले एक पुलिस अधिकारी की भी नक्खास इलाके के नामी बिल्डर के साथ साझेदारी भी चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि इस पुलिस अधिकारी के इस बिल्डर के साथ केडी सिंह स्टेडियम के पास और न्यू हैदराबाद में प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें