सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर व चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। पीजीआई के एल्डिको उद्यान-2, सेक्टर-3 निवासी सांख्यिकी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अभय नाथ के घर से चोर 20 लाख के जेवर और एयरगन चोरी कर ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर दिखे हैं।
अभय नाथ वर्तमान में नागपुर में तैनात हैं। घर में उनकी माता उषा नाथ और पत्नी शालिनी रहती हैं। उषा नाथ के अनुसार, दो फरवरी को वह जानकीपुरम में रहने वाली बेटी के यहां गई थीं और बहू शालिनी निजी कार्य से दिल्ली गई हुई थी। शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटीं और बाहर का ताला खोलकर अंदर गईं तो ड्राइंग रूम का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों की अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। बदमाश घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अभय नाथ के पिता की एयरगन चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन चोर
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। ताले तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी पुलिस ने बरामद की है। चोरों ने इंटरनेट का तार भी काट दिया था। कार्यवाहक इंस्पेक्टर विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर व चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर व चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।