लखनऊ। राजधानी के यात्रियों की सुविधा के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय ने शुक्रवार को ई सिटी बस यूपी एप लॉन्च किया। यह बसों की लोकेशन, किराये आदि की जानकारी देगा। बसों की लाइव ट्रैकिंग के साथ इस एप से यह भी देख सकेंगे कि अगली बस कब पहुंचेंगी? एप को और बेहतर बनाने के लिए यात्री सुझाव भी दे सकेंगे। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया कि अब आपको बस स्टॉप पर खड़े रहकर ई बसों का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। इसके पहले चलो एप की सुविधा शुरू की गई थी, जो बाद में बंद कर दी गई।