लखनऊ। दुबग्गा के सिकरोरी स्थित सैयद खेड़ा कॉलोनी में रविवार देर रात फरीद (27) ने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के भाई शकील ने बताया कि फरीद मजदूरी करता था और शराब का आदी था। वह पहले भी कई बार अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश कर चुका था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया, जबकि बुजुर्ग मां अजिशुन निशा बाहर बरामदे में लेटी थीं। कुछ गिरने की आहट सुनकर जब कमरे में झांका तो फरीद फंदे पर झूल रहा था। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि फरीद अविवाहित था। परिवार में मां के अलावा चार भाई शकील, वकील, जमील और वहीद हैं।