फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी का स्कूटी से अपहरण, पेट्रोल खत्म हुआ तो बचकर भागी

Tue, 28 Oct 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार दोपहर काम पर जा रही 14 वर्षीय किशोरी का चाकू के बल पर स्कूटी सवार भूरिया और पटरा ने अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अयोध्या ले गए। स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर किशोरी से उससे उतरकर भागी और अपनी जान बचाई। गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी भी गोमतीनगर विस्तार स्थित मार्केट में काम करती है। किशोरी की बुआ ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भतीजी काम पर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे स्कूटी सवार भूरिया और पटरा ने रोक लिया। आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू के बल उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया।

किशोरी की बुआ ने बताया कि आरोपी भतीजी को लेकर अयोध्या चले गए। वहीं एक ढाबे के पास स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर तीनों स्कूटी से उतर गए। तभी किशोरी ने चीखना शुरू कर दिया। वहां भीड़ लगने पर आरोपी भाग निकले। ढाबा संचालक के मोबाइल से भतीजी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवाले गोमतीनगर पुलिस के साथ अयोध्या गए और किशोरी को सकुशल अपने साथ ले आए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सर्विलांस के जरिये दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान दर्ज होने पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें