फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी सक्सेना की बानी पर गरजेंगे बिग बी

Sun, 15 Dec 2013 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, शाहरुख खान और फिर सुपर हीरो ऋतिक रोशन दिवंगत केपी सक्सेना के लिखे संवादों पर डॉयलाग बोल चुके हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ने जा रहा है।

बिग बी अभिनीत फिल्म ‘डिटेक्टिव’ के संवाद दिवंगत पद्मश्री केपी सक्सेना ने ही लिखे थे, जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी।

शनिवार की शाम राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में बिम्ब कलाकेन्द्र की ओर से पद्मश्री केपी सक्सेना की स्मृति में सजी शाम ‘यादें’ में इस बात की जानकारी केंद्र से जुड़े कवि-लेखक राजेश अरोरा शलभ ने दी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने दिवंगत लेखक को याद करते हुए स्वरचित कई रचनाएं सुनाईं।

मुख्य अतिथि महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने केपी सक्सेना को याद करते हुए उन प्रसंगों को याद किया जब उनकी केपी से पहली मुलाकात हुई और वे घंटों तक बातचीत करने के बाद भी उन्हें पहचान न पाए, जबकि वे केपी सक्सेना का ही इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने उस बात का भी जिक्र किया, जब केपी ने एक सुबह उन्हें नल में पानी के बेमौके चले जाने पर एक व्यंग्य लेखक की तरह शिकायत की।

विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर डॉ. एससी राय, नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह समेत नगर के कई साहित्यप्रेमियों ने केपी को याद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें