देश की सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक संबंधों को अपराध करार
दिए जाने का विरोध करने के लिए लखनऊ में रविवार को विभिन्न सामाजिक
कार्यकर्ता हजरतगंज में जुटेंगे।
इसके लिए दुनिया भर में आज ‘ग्लोबल डे ऑफ
रेज’ मनाया जा रहा है।
इसमें भारत में लखनऊ, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई,
कोलकाता सहित विश्व के लंदन, न्यूयॉर्क, बोस्टन, बर्लिन, सिडनी आदि कई शहर
शामिल हो रहे हैं।
इससे जुड़ी तस्वीरों के लिए यहां आएं
हर शहर में प्रदर्शनकारी भारत में धारा 377 के खिलाफ
अपनी आवाज मुखर करेंगे।
लखनऊ में इस प्रदर्शन में शामिल हो रहीं सहबा सैयद
ने बताया कि लखनऊ में जीपीओ पर तीन बजे विश्व स्तर पर हो रहे प्रदर्शनों की
कड़ी में प्रदर्शन होगा।