फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित, प्रमुख सचिव विधानसभा ने अधिसूचना जारी की

Tue, 08 Nov 2022 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा विधायक को सजा की घोषणा होने के बाद खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विक्रम सिंह सैनी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा सचिवालय ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आजम खां को तीन वर्ष की सजा के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाल ही में खतौली सीट पर सवाल उठाए थे। उन्होंने खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा दो वर्ष की सजा सुनाए जाने का हवाला देते हुए उनकी सदस्यता भी समाप्त करने की मांग की थी।

कानूनन विधायक या सांसद को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर स्वत: सदन की सदस्यता समाप्त होने का प्रावधान है। इस आधार पर सैनी की सदस्यता सजा वाले दिन से समाप्त मानी गई थी। हालांकि विधानसभा सचिवालय ने इस पर न्याय विभाग से राय मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें