फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू खरीदेगा आठ करोड़ रुपये की मशीनें, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आठ करोड़ रुपये की कीमत से मशीनों की खरीद को मंजूरी मिल गई है। संस्थान में मंगलवार को हुई क्रय समिति की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। क्रय समिति की बैठक में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के साथ ही वित्त नियंत्रक विनय कुमार राय और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मशीनों में मुख्य रूप से नेत्र विभाग में 35 लाख रुपये से वाईएजी लेजर की खरीद होनी है। इसका इस्तेमाल मोतियाबिंद सर्जरी के बाद लेंस कैप्सूल के धुंधलेपन का इलाज करने में किया जाता है। इसी तरह त्वचा रोग विभाग में 32 लाख रुपये से इंटेंस पल्स लाइट (आईपीएल) मशीन आएगी। यह प्रकाश के माध्यम से त्वचा संबंधी रोगों का इलाज करती है। इसके अलावा जनरल सर्जरी विभाग, पीडियाट्रिक सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक विभागों में भी 50 लाख रुपये तक की मशीनों की खरीद की जाएगी। इनमें कई ऑर्थोस्कोप और सर्जरी संबंधी उपकरण शामिल हैं। यह खरीद वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिले बजट से की जा रही है। केजीएमयू को पिछले दो वित्तीय वर्ष से मशीन उपकरण मद में हर साल करीब 350 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इससे केजीएमयू में बड़े स्तर पर खरीद प्रक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें