फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU : 70-70 हजार देकर मिली नौकरी, पहली सैलरी मिलने से पहले निकालने का फरमान

Wed, 26 May 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू में संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 70-70 हजार रुपये देने पर उनकी ज्वाइनिंग करवाई गई और फिर बिना सैलरी दिए निकाल दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को परिसर में हंगामा प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि निजी एजेंसी के माध्यम से डेढ़ महीने पहले उनकी भर्ती हुई थी। भर्ती के लिए 70-70 हजार रुपये भी लिए गए। अब अचानक उनकी सेवा समाप्त करने का फरमान सुना दिया गया।

विज्ञापन

 
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि भर्ती के समय उनसे यह नहीं कहा गया कि यह नियुक्ति सिर्फ कोविड के समय के लिए है। विभिन्न पदों के करीब सौ लोगों की भर्ती हुई थी। भर्ती के समय उन्हें कोई जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया गया। अब अचानक उनको 31 मई के बाद सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया गया है। अभी तक किसी को भी सैलरी नहीं मिली है।

इस आदेश के बाद वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर सुबह से ही केजीएमयू में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। कर्मचारियों ने केजीएमयू कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में टहलकर भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि कोविड के समय के दौरान एजेंसी के माध्यम से ये नियुक्ति हुई थीं। एजेंसी की उनसे क्या बात हुई इसकी जानकारी हमें नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें