फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश को मिली ब्लैक फंगस की दवा, आठ मंडल मुख्यालयों में होगा वितरण

Wed, 26 May 2021 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को ब्लैक फंगस की दावा उपलब्ध करवा दी है जिसका वितरण प्रदेश के आठ मंडलों में होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रदेश को 1260 वायल एंफोटेरेसिन बी उपलब्ध कराया है। इससे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 700 मरीज हो गए हैं। अब तक करीब 35 की मौत हो चुकी है। हर जिले में ब्लैक फंगस के मरीज चिह्नित हो रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में उपचार से लेकर सर्जरी तक का इंतजाम है। कुछ निजी अस्पताल भी उपचार कर रहे हैं, लेकिन उपचार में प्रयोग होने वाली एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की कमी बनी हुई है।

यह अभी तक सिर्फ सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध हो पा रही है। इसे देखते हुए 3 दिन पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एंफोटेरेसिन बी उपलब्ध कराई है, इसमें करीब 1260 वायल उतर प्रदेश को मिली है। इस इंजेक्शन को शासन की ओर से अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से दवा वितरण के लिए वाराणसी, लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी, कानपुर, गोरखपुर, बरेली मंडल को दवा वितरण का मुख्य केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों से आस-पास के मंडल मुख्यालय को भी दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मंडल मुख्यालयों से रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए वितरण की व्यवस्था बनाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें