फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू का दीक्षांत समारोह 25 को, आ सकते हैं राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू का दीक्षांत समारोह 25 अक्तूबर को, आ सकते हैं राष्ट्रपति
विज्ञापन

तैयार हो रही मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची
25 अक्तूबर को प्रस्तावित केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ सकते हैं। केजीएमयू प्रशासन ने उन्हें आमंत्रण भेजा है। हालांकि अभी लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, फिर भी केजीएमयू तैयारी में जुट गया है। मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है।
केजीएमयू का दीक्षांत समारोह पिछले साल 30 अक्तूबर को हुआ था। राजभवन की ओर से इस बार 25 अक्तूबर को प्रस्तावित तिथि दी गई है। दो दिन पहले प्रशासनिक भवन में दीक्षांत समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें यूजी और पीजी के मेडल को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि 15 सितंबर तक मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर ली जाएगी। प्रति कुलपति प्रो. मधुमित गोयल ने बताया कि अभी लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य जगत की नामचीन हस्तियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवेंशन सेंटर में होगा समारोह
केजीएमयू का दीक्षांत समारोह अटल बिहारी वाजयेपी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल करेंगीं। पिछले साल करीब 700 छात्र-छात्राओं को मेडल दिए गए थे। इस बार नर्सिंग और पैरामेडिकल फैकल्टी बढ़ने से मेडल पाने वालों की संख्या करीब 900 होगी। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र की दो नामचीन शख्सियत को मानद उपाधि भी देने की तैयारी है। केजीएमयू के प्रसिद्ध मेडल के रूप में पहचाने जाने वाले हिवेट अवॉर्ड और चांसलर अवॉर्ड को लेकर संकाय सदस्य भी उत्साहित हैं। यह मेडल किसके नाम होगा, इस पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें