फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा के पति को गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा के पति को गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगा
विज्ञापन

महानगर कोतवाली में दरोगा पूजा यादव के पति अवनेश द्विवेदी ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 12.12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए बरेली के चंद्रपाल सिंह पर केस दर्ज कराया है।
अवनेश का कहना है कि चंद्रपाल ने उनकी कार भी अपनी ट्रैवल एजेंसी में चलवाने का झांसा देकर हड़प ली। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सीतापुर रोड योजना सेक्टर-ए निवासी दरोगा पूजा यादव गौतमपल्ली थाने में तैनात हैं। पूर्व में वह महानगर कोतवाली में रही हैं।
यहीं पर एक मुकदमे के सिलसिले में उनकी मुलाकात बरेली के डेलापीर सावरकर नगर चौराहे के मिथिलापुरी निवासी चंद्रपाल सिंह से हुई थी।
पूजा के पति अवनेश द्विवेदी निजी काम करते हैं और उनका ऑफिस हजरतगंज के राजा राममोहन राय मार्ग पर है।
चंद्रपाल सिंह ने दरोगा से मेलजोल बढ़ाकर अक्सर उसके पति के ऑफिस आना-जाना शुरू कर दिया। उसने अवनेश की कार अपनी ट्रैवल एजेंसी में लगाकर हर महीने 20 हजार रुपये कमाने का लालच दिया।
अप्रैल 2018 में अवनेश ने चंद्रपाल को कार दे दी। इस बीच चंद्रपाल ने साझेदारी करके दो गैस एजेंसी लेने की बात कही। उसने कहा कि एजेंसी लेने के लिए 15 लाख रुपये का खर्च आएगा।
अवनेश उसके झांसे में आ गए और पांच लाख नकद दिए जबकि 7.12 लाख रुपये आरटीजीएस से विभिन्न खातों में भेजे। दो-तीन महीने बीत गए, लेकिन चंद्रपाल ने अवनेश को कार का मासिक किराया नहीं दिया।
किराया मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। गैस एजेंसी के बारे में पूछने पर भी उसने बहला दिया। अवनेश ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि चंद्रपाल की न ही ट्रैवल एजेंसी है न ही उसने गैस एजेंसी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

उसकी कार चंद्रपाल खुद चला रहा है। यह भी खुलासा हुआ कि चंद्रपाल के खिलाफ लखनऊ समेत बरेली, दिल्ली व राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं।
उन्होंने अपनी कार वापस मांगी तो चंद्रपाल ने 24 अगस्त को सुबह 11 बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कार ले जाने को कहा।
अवनेश व पूजा वहां पहुंचे तो काले रंग की एसयूवी में बैठे चंद्रपाल व उसके साथियों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देेते हुए कार व रुपया भूल जाने की धमकी दी। मौके पर हंगामा मचने पर लोग एकत्र होने लगे तो वह भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें