स्क्रैप कारोबारी विनीत पांडेय ने बताया, विकास ने सरकारी नंबर की सीरीज वाली कार के विंड स्क्रीन पर जीएन हाउस लिख रखा था। हालांकि, कार बरामद होने के वक्त ऐसा कुछ लिखा नहीं पाया गया। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जीएन हाउस का मतलब क्या था? पुलिस का कहना है कि जीएन हाउस से गर्वनर हाउस भी हो सकता है। हो सकता है कि विकास सरकारी नंबर की सीरीज की कार में गर्वनर हाउस लिखकर भोकाल बनाता हो।