फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से भाजपा को यूपी चुनाव में मिलेगा फायदा: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र

Fri, 25 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि 1000 व 500 के नोट बंद करने के ऐतिहासिक फैसले से भाजपा को चुनाव में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया है, इसलिए कुछ तकलीफ होना स्वाभाविक है। इसके बावजूद लोग फैसले की सराहना कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव में नोटबंदी के फैसले का असर पड़ेगा। यह भाजपा के अनुकूल रहेगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब कलराज ने कहा कि काले धन को लेकर सभी दल आवाज उठाते थे। विदेशों से काला धन लाने के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया। काला धन बाहर न जाने पाए, इसलिए लिए कड़ा कानून बनाया है। देश के भीतर काला धन बाहर लाने के लिए नोटबंदी लागू की।
विज्ञापन


यह राजनीति में पारदर्शिता की तरफ बढ़ा कदम है। प्रदेश की जनता राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। परिवर्तन यात्राओं में लोगों के उत्साह और भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

8-10 दिन में दिक्कतों का हो जाएगा समाधान

कलराज मिश्र ने कहा कि शहरों में बैंकों के बाहर लाइनें कम हुई हैं। सुदूर कस्बों में बैंकों में कैश पहुंचने में कुछ दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में विश्वसनीयता का भाव बना हुआ है। पीएम ने 50 दिन का समय मांगा है।

को-ऑपरेटिव बैंकों को भी धन दिया जा रहा है। उम्मीद है कि आठ-दस दिन में लोगों की परेशानियों का समाधान हो जाएगा। फसलों की बोआई और शादी के सीजन समेत आम लोगों की दिक्कतों के फीडबैक के आधार पर लेन-देन को लेकर लगातार सहूलियतें दी जा रही हैं।

उद्योग व्यापार को लगा तात्कालिक झटका, जल्द देंगे सहूलियतें
कलराज मिश्र ने कहा कि नोट बंदी से उद्योग एवं व्यापार को जो झटका लगा है, वह तात्कालिक है। केंद्र सरकार उनकी कठिनाइयों को धीरे-धीरे दूर कर रही है। उद्योगों को जल्द ही कुछ सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

मुलायम परिवार के झगड़े से प्रशासनिक अराजकता

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब से परिवार में अंतर्कलह बढ़ी है, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर अंकुश नहीं है। मंत्रियों के प्रोटोकॉल तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

प्रशासनिक उदासीनता, अराजकता हर जगह दिख रही है। सत्ता के विघटन से लोकतंत्र कमजोर होता है और समस्याएं बढ़ती है। हम चाहते हैं कि मुलायम सिंह के परिवार में एकता हो जाए लेकिन यह होता नहीं दिख रहा है।

प्रधानमंत्री 27 को कुशीनगर में
पीएम मोदी 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली की तैयारी के लिए भाजपा जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें