फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी पत्नी की सुपारी, पैसे नहीं मिले तो की उसकी भी हत्या

Wed, 30 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काकोरी क्षेत्र में दंपती की हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई लेकिन, गुत्थी उलझ गई। एक संदिग्ध बोला कि पत्नी पर शक के चलते कल्लू ने भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद रकम देने में आनाकानी पर बदमाशों ने उसे भी मार डाला। ये कहानी पुलिस अफसरों के गले नहीं उतरी। दरअसल, भाड़े के हत्यारों द्वारा गेट पर ताला लगाना उनके गले नहीं उतरा। एसओ को संदिग्धों के कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं पर पड़ताल करके तह तक पहुंचने के आदेश दिए।

काकोरी के नई कॉलोनी बरावन कलां निवासी कल्लू नेता (65) व उनकी तीसरी पत्नी फिरदौस फातिमा (45) के कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस ने गांव शेखपुर के एक अधेड़ समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ लालमऊ व सिकरौरी से दो संदिग्धों को पकड़ा। इनमें से दो लोगों को करीब एक महीने से कल्लू के घर के आसपास चक्कर काटते देखा जा रहा था।
विज्ञापन

पत्नी पर लगाई बंदिश पर नहीं हुआ कामयाब

- फोटो : amar ujala
चारों से पूछताछ में कहानी सामने आई कि कल्लू को खुद से 20 साल छोटी पत्नी फिरदौस फातिमा पर शक था। उस पर बंदिश लगाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

इसके चलते कल्लू ने भाड़े के हत्यारे को फिरदौस के कत्ल की सुपारी दे दी। इसके चलते उसने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। बदमाशों ने शनिवार रात फिरदौस की हत्या कर दी। इसके बाद कल्लू ने रकम देने में टालमटोल की। इस पर उसे भी मार डाला।

पुलिस अफसरों ने सवाल किया कि भाड़े के हत्यारों को ताला लगाकर भागने की क्या जरूरत थी और रकम न मिलने पर वह घर भी खंगालते।

अफसरों ने वारदात में करीबी का हाथ मानते हुए एसओ रामनरेश यादव को गहन छानबीन के आदेश दिए।
विज्ञापन

अब इस तरह की जा रही है जांच

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने के आदेश दिए गए हैं।

पता लगाया जा रहा है कि संदिग्धों में किस व्यक्ति की कल्लू से मोबाइल पर बात होती थी। बदमाशों का कल्लू के किसी करीबी से संपर्क तो नहीं था।

लूटपाट को छिपाए थी पुलिस
सूत्रों ने जानकारी दी है कि बदमाशों ने कल्लू व फिरदौस की हत्या के बाद नगदी बटोरी और दोनों के मोबाइल भी लूट ले गए थे।

पुलिस ने सामान व्यवस्थित देखकर लूटपाट से इन्कार कर दिया और दंपती की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की। अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस पशोपेश में है। नगदी व मोबाइल बरामदगी के  प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें