फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जेपीएस राठौर जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी नियुक्त

Sat, 19 Jun 2021 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सभी 75 जिलों में चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री और एक पार्टी पदाधिकारी को भी प्रभारी नियुक्त करेगी।

विज्ञापन


भाजपा पूरी ताकत के साथ सभी 75 जिला पंचायतों और 826 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है, औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों के लिए जिलों और क्षेत्रों से पैनल मांगा गया है।

पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की कमान जेपीएस राठौर को सौंपी है। राठौर इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 में भी चुनाव प्रबंधन के प्रभारी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें