फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चर्चा : नड्डा करेंगे यूपी के सांसदों से संवाद, आज ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की बैठक

Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। सूत्रों के मुताबिक नड्डा का 7-8 अगस्त को लखनऊ दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28-29 जुलाई को दिल्ली में यूपी के भाजपा सांसदों से संवाद करेंगे। नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सांसदों से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों पर बात करेंगे।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के भाजपा सांसदों की बैठक होगी। जबकि अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। सूत्रों के मुताबिक नड्डा का 7-8 अगस्त को लखनऊ दौरा प्रस्तावित है। लखनऊ दौरे से पहले वे दिल्ली में पार्टी के सांसदों के साथ यूपी के सभी छह क्षेत्रों को लेकर रायशुमारी करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें