फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री व महिला हेल्पलाइन सेवा में नौकरी का मौका

Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरमीडिएट और स्नातक की योग्यता रखने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर और 1090 महिला हेल्पलाइन सेवा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। प्रतिभागी युवाओं का संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि विविंग कंपनी की ओर से कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव के करीब 300 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा। इस पद के लिए इंटरमीडिएट या स्नातक के साथ कुशल भाषा शैली में दक्षता जरूरी है। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो और उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनितों को दोपहर तीन से रात 11 बजे तक सेवा देनी होगी। कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को सुबह 10 बजे से प्रतिभाग कर सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की शैक्षिक प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा अपना और अभिभावक का आधार कार्ड साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन


 चिकित्सा शिक्षा में करीब 12 सौ नौकरियों की सौगात 

योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए  2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती करेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर करीब 1,200 से अभ्यर्थियों काे सरकारी नौकरी की सौगात मिलेगी। जल्द ही लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित 1,230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरुष) के नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। 
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग में खाली पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश दिये थे ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सके। इसी के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों का अधियाचन लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के माध्यम से चयन कराने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेजों के करीब 12 सौ पदों क्रमश: सहायक आचार्य के 1,112 पदों, आचार्य के 44 पदों और प्रवक्ता (फार्मेसी) के 11 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नर्सिंग कैडर को सशक्त करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित 1,230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला एवं पुरुष) को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें