फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस जीप और कार में टक्कर दरोगा और दो सिपाही चोटिल

Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बंदरिया बाग चौराहे के पास सोमवार की रात चेकिंग पर निकली महानगर पुलिस टीम की जीप तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसे में दरोगा और दो सिपाही चोटिल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन लोगों को छुट्टी दे दी गई। सरकारी जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा अनुराग कुमार सिंह ने गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महानगर थाने की अकबरनगर बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार की रात वह सिपाही अशोक कुमार व विकास चौधरी के साथ जोनल चेकिंग पर निकले थे। रात करीब पौने एक बजे जब वे लोग गौतमपल्ली इलाके के बंदरिया बाग चौराहे के पास पहुंचे, तभी 1090 चौराहे की तरफ से आई तेज रफ्तार की टक्कर उनके वाहन से हो गई। आरोपी कार चालक गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कार सवारों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें