मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों का यथाशीघ्र टीका-कवर देने के लिए संकल्पित है। अब तक प्रदेश में 01 करोड़ 90 लाख 48 हजार 748 डोज लगाए जा चुके हैं। अब सभी जिलों में 18+ आयु के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। बीते 24 घंटे में साढ़े तीन लाख लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। दैनिक वैक्सीनेशन क्षमता में वृद्धि को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
देश के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के कुछ ज़िलों से टीकाकरण में लापरवाही अथवा शरारतपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आई है। यह कतई उचित नहीं है। इन घटनाओं को आपराधिक मानते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।