फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक मैनेजर के घर से 20 लाख के गहने व डेढ़ लाख रुपये चोरी

Wed, 07 Jan 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी देते पीड़ित।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सीताविहार कॉलोनी में चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया। सोमवार देर रात जीने पर लगी जाली को खोलकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये व 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कपिल साहू पत्नी प्राची व बेटे के साथ सीताविहार कॉलोनी में रहते हैं। कपिल लखीमपुर के धौरहरा में इंडियन बैंक में मैनेजर हैं। कपिल के अनुसार, वह सोमवार की सुबह सात बजे पत्नी व बेटे के साथ धौरहरा चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी ने छत पर जीने की दीवार की लगी जाली के टूटे होने की सूचना दी। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी और जानकीपुरम के घर के लिए निकल पड़े। जानकीपुरम पुलिस के साथ घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। अंदर कमरों व अलमारियों के ताले व लॉकर टूटे हुए थे। सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक करीब 1.50 लाख रुपये व करीब 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

घर के पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक लोवर पहने नजर आए हैं। दोनों संदिग्ध पहले कपिल के घर की ओर जाते और एक घंटे बाद वापस आते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें