फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darshan: योगी से मिलने बिहार से पहुंची महिला, बोली- आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं, सीएम ने कही ये बात

Mon, 18 May 2026 10:37 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर योगी से मिलने बिहार से एक महिला पहुंची। कहा कि आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं। सीएम ने कहा कि गर्मी बहुत है। अकारण बाहर न निकलें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लोगों की समस्याएंं सुनते सीएम योगी। - फोटो : @myogioffice X handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन


सीएम ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी प्रतिबद्धता है। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले। जरूरतमंदों को समुचित इलाज की व्यवस्था हो। जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। 

भीषण गर्मी में अकारण घर से न निकलें

जनता दर्शन में बिहार से पहुंची एक महिला ने स्थानीय भाषा में बात करते हुए सीएम से मिली। सीएम ने उनसे पूछा कि कहां से आई हैं? आपको क्या परेशानी है? इस पर महिला ने कहा कि 'महाराज जी प्रणाम! कवनो दिक्कत नाही बा, बस आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं'। सीएम योगी ने उनका अभिवादन किया। उनसे कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में अकारण घर से न निकलें। परिवार के सभी लोगों का भी विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें