फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से बची 42 यात्रियों की जान; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 18 May 2026 09:49 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में चलती रोडवेज बस में आग लग गई। चालक-परिचालक की सूझबूझ से 42 यात्रियों की जान बची। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
चलती रोडवेज बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार को सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर चलती रोडवेज बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक और परिचालक की सतर्कता से बस सवार सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। वाहन जलकर नष्ट हो गया। घटना के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन




हादसा पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास हुआ। सुल्तानपुर डिपो की बस संख्या यूपी 44 बीटी 4036 प्रतापगढ़ जा रही थी। बस चालक मोहम्मद अनीस और परिचालक रविकांत ड्यूटी पर थे। दुर्गापुर चौराहे के करीब बस से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस सड़क किनारे रोक दी। परिचालक और यात्रियों ने तेजी से सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं की वजह से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हाईवे पर यातायात रुकने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। परिचालक रविकांत ने बताया कि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें