फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तय मानक पर काम नहीं, जलकल विभाग को फटकार

विज्ञापन
सर्वे करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे सड़कों के निर्माण में जलकल विभाग की लापरवाही पर यूपीसीडा ने फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया है। यूपीसीडा ने यह नोटिस राइट्स (आरआईटीईएस) की ओर से किए गए सर्वे में काम में लापरवाही मिलने पर जारी किया है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जा रही है, लेकिन ड्रेजिंग का काम न करने से सड़क पर जलभराव हो रहा था। उद्यमियों की शिकायत पर यूपीसीडा ने थर्ड पार्टी राइट्स से सर्वे कराया था। राइट्स ने भी अपने सर्वे में काम मानक के अनुरूप नहीं पाया। यूपीसीडा की ओर से बताया गया कि रिपोर्ट में तय मानक के अनुरूप काम नहीं मिला। इस पर जलकल विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी काम है, वह पूरे नियम व तय मानकों के अनुसार हों। आगे से कोई भी लापरवाही अक्षम्य होगी। काम सही नहीं होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन

यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक तौसीफ ने बताया कि राइट्स की रिपोर्ट पर जलकल विभाग को तय दिशा निर्देशों के तहत काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें