जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हम खुद अपना सोलर पावर जनरेट करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग पीपीपी मॉडल पर अपने सोलर पावर प्लांट लाएगा।
उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय के पास चार लाख एकड़ जमीन, 92 जलाशय व 75 हजार किलोमीटर नहरे हैं। बिना एक पैसे की पूंजी लगाए विभाग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
उन्होंने कहा कि हम नई उत्पादित बिजली ऊर्जा विभाग को देंगे। हमारे साथ काम करने के लिए कई कंपनियां तैयार हैं। हम 15 से 20 सालों का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर खेत को पानी, हर घर नल से जल योजना पर काम कर रहे हैं।