फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः संत सम्मेलन में बोले राघवाचार्य, अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

Sun, 13 Oct 2019 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जगद्गुरु राघवाचार्य जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम जन्म भूमि का न्यायालय हिन्दू के पक्ष में फैसला देगा, सारे प्रमाण श्री राम जन्म भूमि के पक्ष में हैं। अयोध्या में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर। यह बातें रविवार को कौड़िया थाना क्षेत्र के रामा पुर घाट पर बने राम जानकी मंदिर में संत सम्मेलन में आये जगद्गुरु राघवाचार्य जी महाराज ने कही। 

विज्ञापन


राम भक्तों को संबोधित करते हुए राघवा चार्य ने कहा कि 60 वर्षो में पिछली सरकार कश्मीर में धारा 370 नहीं हटा पाई, वहीं मोदी है तो मुमकिन है ने रातों रात हटा दिया। 

इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कान्त पाण्डेय व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


वर्षों पुरानी रामापुर घाट की राम जानकी मंदिर की देखरेख के लिए सर्व सम्मति से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास राष्ट्रीय संयोजक अयोध्या परम पूज्य जगदगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज को सर्ब्राकार बनाया गया है। 

संत सम्मेलन में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास अध्यक्ष जन्मेजय जी महाराज, दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या सुरेश दास जी महाराज, हनुमान गढ़ी अयोध्या राम लखन दास नागा, अवधेश कुमार दास जी, देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज व हरि दास नागा सहित एक दर्जन संत उपस्थित रहे। आयोजक प्रमोद मिश्र, पुजारी काली दास, जुगुल किशोर पाण्डेय, जय प्रकाश मिश्र, त्रिपुरारी तिवारी सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें