बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी जिसमें बड़ी संख्या में बसपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मायावती ने रविवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। वह नागपुर के इंदौरा मैदान में जनसभा संबोधित करेंगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है।