फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सपा-बसपा गठबंधन के लिए पहले से तैयार थे, इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे: जे पी नड्डा

Wed, 16 Jan 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा का कहना है कि हम यूपी में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भाजपा प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है। देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर कहा कि भाजपा पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। नड्डा ने बोला कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार ये संख्या 74 होगी। मगर कम नहीं होगी। अपना दल (एस) से विवादों पर उन्होंने कहा कि एनडीए यूपी में अपने सभी सहयोगियों के साथ पूरी क्षमता से चुनाव में उतरेगा और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है

नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ है। यूपी में संगठन की ताकत बढ़ी है। जीत के सभी चिराग हमारे पास है। चुनाव फिजिक्स की तरह होता है केमिस्ट्री नहीं। वहीं, प्रदेश में कई सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब पलटन बढ़ती है तो उसे संभालने वालों की संख्या भी बढ़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें