फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खर्च में लीजिए हवाई सफर का मजा

Fri, 24 Jan 2014 10:08 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विमान कंपनी का किराया कम होने पर उनको ट्रैवल एजेंसी ने शिमला में दो दिन और दो रात तक ठहरने का एक पैकेज अप्रैल के पीक सीजन में भी 17 से 19 हजार रुपये में मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन


यह पैकेज पिछले साल गर्मी में 24 से 30 हजार रुपये के बीच उपलब्ध था। विमान किराए में हुई कटौती के चलते इस बार गर्मी में पर्यटक स्थलों की सैर करने के लिए पहले से की गई तैयारियां आपके बजट को हल्का कर सकती है।

लीन सीजन में विमान किराए में हुई भारी कटौती के चलते कई होटलों ने विमान कंपनियों के साथ मिलकर पर्यटकों को लुभाने के लिए आकर्षक पैकेज मुहैया करा दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों विमान कंपनियों ने 22 फरवरी के बाद के टिकटों की एडवांस बुकिंग पर बेस फेयर में 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।इस घोषणा के बाद से 22 फरवरी के बाद के टिकटों की बुकिंग तो शुरू ही हो गई है।

साथ ही अप्रैल और मई में पीक सीजन में लोगों को उनके बजट के अनुसार टूर पैकेज उपलब्ध हो गए हैं।लोगों ने अभी से अप्रैल और मई महीने में देहरादून, चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित अन्य नगरों की यात्रा के लिए पैकेज की बुकिंग शुरू कर दी है।

पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जानकारों  की मानें तो इस बार विमान कंपनियों ने फरवरी व मार्च को ही लीन सीजन न मानते हुए मई तक के पीक सीजन तक किराए में छूट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इससे पीक सीजन में भी टिकट विमान टिकटों और टूर पैकेज की बुकिंग पर यात्रियों को 25 से 40 प्रतिशत तक बचत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें