फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोजगार की पिच पर छोटी हो रही आईटीआई पास छात्रों की पारी, पुरानी तकनीक पर आधारित दिया जा रहा प्रशिक्षण

Wed, 11 Jun 2025 05:39 PM IST
ishwar ashish सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईटीआई में अब भी छात्रों को पुराने तौर तरीके से ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है जबकि निजी कंपनियों की मांग नई तकनीक से प्रशिक्षित युवाओं की है। एक रिपोर्ट
विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की पिच पर मुकाबला तेज है, पर आईटीआई पास विद्यार्थियों की पारी लगातार छोटी होती जा रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में विद्यार्थियों को अब भी पुराने ढांचे और तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके चलते तकनीकी संस्थानों से पास होने के बावजूद युवाओं की निजी क्षेत्र में रोजगार में भागीदारी घट रही है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हीरो मोटर्स जैसी अग्रणी कंपनियां अब उन युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिन्होंने आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। इस बदलाव के चलते आईटीआई के पारंपरिक पाठ्यक्रम से प्रशिक्षित छात्रों की मांग घट रही है।

ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मई 2025 तक अलीगंज राजकीय आईटीआई में कुल 17 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिसमें 3227 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से  इनमें से 2215 युवाओं को रोजगार मिला, पर इनमें केवल 403 ही आईटीआई पास थे।  शेष 1812 चयनित अभ्यर्थी अन्य शैक्षिक पृष्ठभूमि जैसे इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, एमबीए आदि से थे।

ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Trending Videos

रोजगार मेला व चयनितों की संख्या

महीना कंपनी प्रतिभागी आईटीआई पास अन्य
जनवरी 06 274 40 164
फरवरी 01 133 00 100
मार्च 03 73 00 60
अप्रैल 20 1247 00 901
मई 16 1590 363 587

सभी को दिया जाता है अवसर

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनियों को विविध योग्यताओं वाले उम्मीदवारों की जरूरत होती है। रोजगार मेले में सभी को अवसर दिया जाता है और अंतिम चयन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। यहां आईटीआई के अलावा, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, एमबीए, बीटेक व अन्य की शैक्षिक योग्यता रखने युवाओं को अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन

रोजगार मेला आज-कल

अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 11 और 12 जून को रोजगार मेला लगेगा। एमआरएफ और सैमसंग कंपनी की ओर से 270 पदों के लिए युवाओं से साक्षात्कार लिया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि एमआरएफ टायर कंपनी गुजरात और हैदराबाद प्लांट के लिए रोजगार मेला लगा रही है। यहां हाईस्कूल और आईटीआई पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। ट्रेनी के 200 पदों पर चयन होने पर 18 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। साथ ही दोपहर का खाना, यातायात और यूनिफार्म की सुविधा मिलेगी। रोजगार मेले में केवल पुरुष ही शामिल हो सकते हैं।

इसी तरह 12 जून को सैमसंग कंपनी की ओर से नोएडा के लिए अप्रेंटिसशिप के 70 पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें भी आईटीआई पास विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। चयन होने पर 16 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रोजगार मेले शैक्षिक योग्यता के साथ शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें