फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे आने में लगेंगे अभी दो से तीन दिन

Mon, 18 Nov 2019 08:51 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन
पुलिस विभाग में सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा के नतीजे घोषित होने में अभी दो - तीन दिन और लग सकते हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हालांकि नतीजे तैयार कर लिए हैं पर जोनल टीमों को न आने की वजह से इसे घोषित करने में विलंब हो गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के नतीजे आने के बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण, शारीरिक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह कवायद प्रदेश के सभी आठ जोन में होनी है। हर जोन में इस आयोजन के लिए अलग से टीम गठित होती हैं। भर्ती बोर्ड के अफसरों के अनुसार जोनल टीमों को इसके लिए बोर्ड
मुख्यालय बुलाया गया था। पर इन टीमों के बोर्ड मुख्यालय न पहुंचने की वजह से नतीजों को घोषित नहीं किया गया। 

बोर्ड ने इसके लिए सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों को टीमों को भेजने के लिए कहा है। इसके फौरन बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में दो से तीन लगने का संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें