फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: पशु आहार बनाने वाली कंपनी के 33 ठिकानों पर आयकर छापा

Wed, 14 Feb 2024 05:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के सुराग तलाशने को 11 शहरों में छापा मारा है। लखनऊ की कंपनी इवा एक्जोटिका के ठिकानों से 2.50 करोड़ नकद मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु आहार (मुर्गी दाना आदि) बनाने वाली कंपनी इवा एग्जोटिका प्राइवेट लिमिटेड के 11 शहरों के 33 ठिकानों पर आयकर विभाग, लखनऊ की जांच इकाई ने मंगलवार देर रात छापा मारा है। यूपी के लखनऊ, बहराइच, सोनभद्र, चंदौसी, हरदोई, बिहार के आरा, पटना, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी और आसाम के गुवाहाटी में कंपनी के ठिकानों पर पड़े छापों में बुधवार दोपहर तक करीब 2.50 करोड़ रुपये नकद और तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। छापे की कार्रवाई बृ़हस्पतिवार को भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ निवासी नवनीत गीडिया की कंपनी इवा एग्जोटिका के बारे में सूचना मिली थी वह फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी को अंजाम दे रही है। इस सूचना के बाद जब आयकर विभाग ने कंपनी के लेन-देन को खंगाला तो तमाम वित्तीय अनियमितताओं का पता चला। जिसके बाद कंपनी के सभी ठिकानों की जानकारी जुटाने के बाद छापा मारने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा नेता रामगोपाल का पल्लवी पटेल को जवाब, वोट न देने पर सदस्यता चली जाएगी


इसके लिए आयकर विभाग के 80 से ज्यादा अधिकारियों की टीमें गठित कर उनको चार राज्यों के 11 शहरों में छापे मारने भेजा गया। बता दें कि इवा एग्जोटिका कोलकाता में पंजीकृत है। इस कंपनी के निदेशक नवनीत गीडिया, विजय कुमार गीडिया और विनीत कुमार गीडिया हैं। वहीं इसका मुख्य कार्यालय कोलकाता के न्यू टाउन एरिया के डीएलएफ गैलेरिया में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें