राजधानी लखनऊ के चकगजरिया में बन रही एचसीएल आईटी सिटी को केंद्रीय सरकार ने स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) का दर्जा दे दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एसईजेड के लिए बने बोर्ड ऑफ अप्रूवल की बैठक में यह निर्णय लिया।
माना जा रहा है कि सुल्तानपुर रोड पर 40.46 एकड़ में बन रही इस सिटी को एसईजेड का दर्जा मिलने से आधारभूत संरचनाएं तेज करने में मदद मिलेगी तो वहीं रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
किसको क्या फायदा
लोगों को :
30 हजार रोजगार पैदा होंगे
पहले चरण में 400 करोड़ का निवेश होना है। इससे आईटी व आईटीईएस सेक्टर के 5000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर 25 हजार रोजगार पैदा होंगे।