फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से कम और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले न आएं मस्जिद, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महल ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 01 Jun 2020 08:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आठ जून से धार्मिक स्थल खोलने के निर्णय के तहत लखनऊ स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल ने एडवाइजरी जारी करते हुए मस्जिदों में भीड़ जमा न होने देने की अपील की। 
विज्ञापन


सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा है कि 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले मस्जिद न आएं। 

उन्होंने कहा कि 15 दिन तक हालात का जायजा लिया जाएगा। अगर कोई तबदीली होगी तो दोबारा एडवायजरी जारी की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि इबादतगाहों के खुलने पर मस्जिद में किसी भी समय भीड़ जमा न होने दें। 

मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज जमाअत के साथ अदा की जाएं। सुन्नतें और नफल अपने-अपने घर पर अदा करें। जुमे का खुतबा छोटा दिया जाए और उर्दू में तकरीर न की जाए। वुजू घर से ही करके जाएं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नमाज मास्क लगाकर अदा करें। नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए और 2 नमाजियों के बीच में 6 फिट का फासला रखा जाए। मस्जिद के कालीन और चटाईयों को हटा दिया जाए। 

हर नमाज से पहले फर्श को फिनाइल या डिटॉल से साफ किया जाए और फर्श पर ही नमाज अदा की जाए। मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल न करें बल्कि अपनी टोपी खुद ले जाएं। मस्जिद में दाखिल होने या बाहर निकलते समय भीड़ न लगाएं। न किसी से गले मिलें और न हाथ मिलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें