मिलिट्री इंटेलीजेंस और एटीएस ने आईएसआई एजेंट आफताब अली को फैजाबाद से और उसके फाइनेंसर अल्ताफ भाई कुरैशी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आफताब का एक साथी इमरान हिरासत में है।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराने वाले आफताब अली को बुधवार को फैजाबाद से धर दबोचा। आफताब के पास से फैजाबाद कैंटोनमेंट एरिया का नक्शा व अन्य संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं।
आईजी एटीएस असीम अरुण के मुताबिक आफताब ने अगस्त-सितंबर 2016 में करीब दो माह कराची में आईएसआई की ट्रेनिंग ली थी। वह लगातार पाक दूतावास और वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सेना की अहम जानकारियां स्मार्ट फोन के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था।