सिंचाई विभाग ने सोमवार को नौ और अभियंताओं का तबादला कर दिया। इनमें से चार अभियंताओं के तबादले फिर से संशोधित किए गए हैं।
15 जुलाई को भी इनका तबादला किया गया था। लेकिन इन्होंने तबादले वाले स्थान पर जॉइन नहीं किया था।
इस कारण अब सरकार ने इन्हें दूसरी जगह भेज दिया है। ये सभी अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी हैं।
सोमवार को जिनके तबादले हुए उनमें अशोक कुमार को सिंचाई खंड मऊ भेजा गया है।
शिव प्रसाद सिंह ड्रेनेज मंडल बलिया, अशोक कुमार वर्मा को नहर निर्माण मंडल बिजनौर, महेंद्र विक्रम सिंह को गोंडा भेजा गया है।
इसी तरह वीरेंद्र सिंह को सरयू नहर खंड पांच में तबादला किया गया है। इनका 15 जुलाई को सिद्धार्थनगर से लखनऊ तबादला किया गया था। इसे सरकार ने निरस्त कर दिया है।
कृष्ण मोहन कंसल को रुड़की भेजा गया है। इनका भी पहले तबादला हरिद्वार से लखनऊ कर दिया गया था। राकेश कुमार को मेरठ व दिनेश्वर शुक्ला को मिर्जापुर भेजा गया है।
इन दोनों अभियंताओं का भी 15 जुलाई को तबादला किया था। इसी तरह विकास अग्रवाल को प्रतापगढ़ भेजा गया है।
सोमवार को प्रमुख सचिव सिंचाई-2 सुरेश चंद्रा की ओर से इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए।