मेरठ में मॉब लिंचिंग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल की गाज आईजी और एसएसपी पर गिरी है। आईजी राम कुमार के साथ साथ एसएसपी नितिन तिवारी को भी हटा दिया गया है। बाराबंकी के एसपी अजय साहनी को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।
आगरा के भी डीआईजी और एसएसपी हटे
इसी तरह के विवाद के बाद आगरा के भी डीआईजी और एसएसपी को हटा दिया गया है। डीआईजी लव कुमार के साथ 8 जून को आगरा भेजे गए जोगेंद्र कुमार को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बबलू कुमार को भेजा गया है। जोगेंद्र को पीएसी एटा भेजा गया है।
इन जिलों के भी बदले कप्तान
मुजफ्फरनगर में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को गाजियाबाद, रेलवे आगरा के एसपी अभिषेक यादव को मुजफ्फरनगर, सुशील घुले को एसपी कासगंज, आकाश तोमर को एसपी बाराबंकी, बृजेश सिंह को एसपी संतकबीर नगर के पद पर भेजा गया है।