फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 24 आईपीएस अफसरों के तबादले

Thu, 31 Oct 2019 10:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शासन ने बृहस्पतिवार शाम को 22 आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें श्रावस्ती और वाराणसी समेत 8 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। दो महीने पहले सोनभद्र भेजे गए 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी को वाराणसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, 2013 बैच के अशीष श्रीवास्तव को श्रावस्ती से हटाकर सोनभद्र जिले की कमान सौंपी गई है। जबकि अनूप कुमार सिंह को श्रावस्ती का नया एसपी बनाया गया है। वाराणसी में एसएसपी रहे सुरेश आनंद राव कुलकर्णी को डीजीपी मुख्यालय पर एसपी साइबर क्राइम के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा, प्रांतीय पुलिस सेवा के पांच पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के बाद तैनाती दी गई है।
 
राजेश श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती बनाए गए
शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक विधान सभा सुरक्षा राजेश श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती की कमान सौंपी गई है। यहां तैनात रहे सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक लखनऊ उत्तरी बनाया गया है। लखनऊ उत्तरी में तैनात सुकीर्ति माधव को एएसपी सुरक्षा वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें पूरी लिस्ट-

विज्ञापन




 
विज्ञापन

प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षकों को भी मिली तैनाती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें