लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर के बड़े बोल टीम पर भारी पड़ते जा रहे हैं। आईपीएल सत्र होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि हमारे लिए अंतिम 11 का चयन करना मुश्किल होगा और अब सत्र में लगातार पांचवीं हार के बाद कोच साहब के बोल ही बदल गए। कोलकाता से मिली हार के बाद संवाददाताओं से बातचीत में लैंगर ने कहा कि अपने घर में मिल रही लगातार हार से हम सभी बहुत निराश है। अपने प्रशंसकों के सामने हारना निराशाजनक रहा। इकाना की उछाल भरी लाल मिट्टी वाली पिच के उलट काली मिट्टी वाली पिच थोड़ी धीमी थी और यहां स्पिनरों को मदद मिली। घरेलू मैदान में हमें जीतना सीखना होगा। टीम को अगला मैच एक सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद खेलना है। इस दौरान हम आपस में बैठकर लगातार मिली हार पर मंथन करेंगे। प्लेऑफ के लिए हमारी उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। अगले छह मैच जीतकर हम अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते है।
मुकाबलों में बनाए रन और परिणाम
- एक अप्रैल बनाम दिल्ली कैपिटल्स 18.4 ओवर में 141 रन पर आउट (घरेलू मैदान में खेले हारे)
- पांच अप्रैल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 19.5 ओवर में 160 रन (बाहर खेले-जीते)
- नौ अप्रैल बनाम कोलाकाता नाइटराइडर्स सात विकेट पर 182 रन (बाहर खेले-जीते)
- 12 अप्रैल बनाम गुजरात टाइटंस आठ विकेट पर 164 रन (घरेलू मैदान में खेले हारे)
- 15 अप्रैल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू 146 रन पर आउट (बाहर खेले-हारे)
- 19 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स पांच विकेट पर 200 रन (बाहर खेले हारे)
- 22 अप्रैल बनाम राजस्थान रॉयल्स 18वें ओवर में 119 रन पर आउट (घरेलू मैदान में खेले-हारे)
- 26 अप्रैल बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स आठ विकेट पर 155 रन (घरेलू मैदान में खेले सुपरओवर में हारे)।