फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड परीक्षा: अलीगढ़-एटा में पहुंचे साल्वर, चार आरोपी भेजे गए जेल; करीब 19 लाख युवाओं ने दिया एग्जाम

Tue, 28 Apr 2026 07:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Home Guard Exam: तीन दिन चली यूपी होमगार्ड परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। तीन दिनों में 41 हजार 424 पदों के लिए 19,29,155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 होमगार्ड भर्ती परीक्षा के आखिरी व तीसरे दिन चार जिलों में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


हापुड़ के चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज तगासराय केंद्र पर एक अभ्यर्थी ने प्रवेश पत्र में जन्मतिथि में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। मामले में पुलिस ने बुलंदशहर निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। इसी तरह फतेहपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी जन्मतिथि में बदलाव कर परीक्षा देने की कोशिश करने पर प्रतापगढ़ निवासी विक्रम सिंह को पकड़ा गया।

अलीगढ़ के उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान प्रतिरूपण कर परीक्षा देने की कोशिश कर रहे फिरोजाबाद निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं हाथरस के वागला इंटर कॉलेज में भी इसी तरह का मामला सामने आया, जहां एटा निवासी धर्मपाल सिंह को दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। उसी की वजह से आरोपी पकड़े गए। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 19,29,155 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। तीन दिनों में 41 हजार 424 पदों के लिए 19,29,155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। मतलब एक पद के लिए करीब 46 अभ्यर्थी दावेदार हैं। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय रही। किसी तरह की कोई गडबड़ी नहीं हो सकी। अफवाह फैलाने और गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार से सोमवार तक परीक्षा आयोजित की। परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर दोनों पालियों में कराई गई। सोमवार को कुल 6,43,864 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बाकी के 603047 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 76.28 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम व अन्य जानकारी बोर्ड समय समय पर वेबसाइट पर जारी करेगा।

पहली बार हुई परीक्षा
होमगार्ड भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती के लिए आए आवेदनों की संख्या और परीक्षा देने वालों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी होड़ रही। तीन दिनों में लखनऊ, एटा, कानपुर और बरेली में केस दर्ज किए गए। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर टेलीग्राम चैनल व यूट्यूब चैनल आदि के जरिये अफवाह भी फैलाने की कोशिश की। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें