फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने बाल वैज्ञानिक पर दर्ज कराया केस, राष्ट्रपति के साथ फर्जी फोटो का आरोप

Wed, 17 Apr 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने चंदौली निवासी अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। वर्तिका का आरोप है कि बाल वैज्ञानिक ने फर्जी दावे करके खुद को अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक घोषित किया जबकि उसने कोई ऐसा आविष्कार ही नहीं किया है।
विज्ञापन


वह अपने आविष्कारों का कोई भी प्रमाण मीडिया के सामने पेश नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह का कहना है कि बाल वैज्ञानिक ने उनसे संपर्क कर अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने का ऑफर दिया था।

वह एक ऐसी घड़ी का आविष्कार का दावा करता है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हंसने वाली गैस निकलती है। इस घड़ी को उसने स्मार्ट पोजीशनिंग मोबाइल फोन वॉच का नाम दिया है। इसके अलावा उसने रूम फ्रेशनर वाली मच्छर मारने वाली मशीन बनाने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


बाल वैज्ञानिक का कहना है कि उसके दोनों आविष्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए हैं और उन्हें पेटेंट के लिए भेजा गया है। बकौल वर्तिका, उसने अपने आविष्कारों का ब्रांड अंबेसडर बनाने के बदले उससे रुपये भी ऐंठे। वर्तिका ने बाल वैज्ञानिक के आविष्कारों और उसके दावों की पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन

विराट कोहली व कैटरीना कैफ के साथ बनाए फर्जी फोटो

विराट कोहली
बाल वैज्ञानिक ने खुद को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बताया था। उसने यह भी कहा था कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उसने तीन अंतरराष्ट्रीय व दो राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार विजेता होने का दावा किया था।

हालांकि, जांच-पड़ताल करने पर वर्तिका ने उसके आविष्कार के दावे झूठे पाए। उसके बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने की बात भी गलत निकली। वर्तिका ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

वर्तिका का आरोप है कि बाल वैज्ञानिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से सम्मान लेते हुए एक फोटो को काट-छांटकर अपना चेहरा लगा लिया। इसी तरह से उसने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ फर्जी फोटो बनाकर लोगों को अपने प्रभाव में लिया। यही नहीं, वह भारत सरकार के कई फर्जी प्रमाणपत्र और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को धोखा दे रहा है। वर्तिका ने उसकी गहराई से जांच कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें