फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः नहर में मिला लखनऊ के छात्र का शव, पिता ने बेटे के दोस्तों पर ही जताया शक

Wed, 17 Apr 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
विज्ञापन
गौरव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ निवासी एक छात्र का शव बाराबंकी में देवा कोतवाली क्षेत्र के माती में शारदा नहर से बरामद हुआ है। पिता का आरोप है कि वह दोस्तों के साथ सोमवार को नहर में नहाने गया था। वहीं पर हत्या कर शव फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तकरोही बाजार, थानाक्षेत्र इंदिरा नगर, कोमल सिटी, लखनऊ निवासी गौरव कुमार तिवारी (17) पुत्र राजेश कुमार तिवारी का शव मंगलवार सुबह शारदा नहर में जरूवा पुल से बरामद हुआ। पिता के मुताबिक, गौरव लखनऊ में ही एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था।

सोमवार को वह मोहल्ले के ही अभिषेक शर्मा, समीर पांडेय आदि के साथ गया था। शाम को उसके दोस्त तो लौट आए, लेकिन गौरव नहीं था। मंगलवार सुबह गौरव का शव शारदा नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि दोस्तों ने ही उनके बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। एसओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि गौरव अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। उसकी मौत डूबने से हुई है।

विज्ञापन

गोमती में डूबा लखनऊ का बालक, मौत

डेमो
वहीं दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की गोमती नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया है। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम धौराहरा में नानी के घर रह रहे शुभम (11) पुत्र रामसागर निवासी मड़ियांव, लखनऊ सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को जानकारी दी तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें