फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक से परेशान होकर इंटर की छात्रा ने की थी आत्महत्या

Mon, 05 Jan 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में रहने वाली रहने वाली इंटर की छात्रा वैष्णवी सोनी (17) ने पंकज नाम के युवक से परेशान होकर आत्महत्या की थी। यह आरोप छात्रा की मां रूबी ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में शनिवार को गोमतीनगर थाने में पंकज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि छात्रा मूल रूप से अयोध्या के रामकोट की रहने वाली थी। वह विरामखंड में मौसी के घर रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी। बीते अगस्त में उसने मौसी के घर में फंदा लगा लिया था। उस वक्त आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका था। अब इस मामले में वैष्णवी की मां रूबी ने अयोध्या के बहादुरगंज निवासी पंकज यादव पर बेटी को फोन पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रूबी की तहरीर पर पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पंकज की छात्रा से फोन पर बातचीत होती थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें