फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लांट पर ले जाने के बजाए खुले में डाल रहे कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नई कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को लाने के बाद भी व्यवस्था सुधर नहीं रही है। नगर निगम के जोन चार में आने वाले खरगापुर सरसवां वार्ड में कंपनी कर्मचारी इधर-उधर खुले में कचरा डाल रहे हैं, जिससे वार्ड में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम जोन चार के सफाई और खाद्य निरीक्षक ने इस संबंध में जोनल अधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही अपर नगर आयुक्त को भी सूचना भेजी है। इसमें बताया गया है कि क्षेत्र में घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम निजी संस्था के पास है। संस्था के कर्मचारी प्लांट में ले जाने के बजाय जगह-जगह खुले में ही कूड़ा डंप कर रहे हैं। इससे गंदगी बढ़ रही है। खुले कूड़े पर आवारा जानवर और कुत्तों का जमावड़ा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पड़ाव स्थल बनाने का प्रस्ताव
समस्या के निदान के लिए सफाई और खाद्य निरीक्षक ने वार्ड में एक पड़ाव स्थल बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए जमीन चिह्नित करने की मांग की गई है। जानकारों ने बताया कि नई कंपनी काम में लापरवाही कर रही है। घरों से जो कूड़ा एकत्र किया जाना है, उसे खुले में डालने के बजाय काॅम्पैक्टर में डालकर शिवरी प्लांट ले जाना है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें