फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मित्रता में नहीं होना चाहिए स्वार्थ

Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भादर के भुचक्वारे में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता समानता का संदेश देती है। मित्रता में कभी स्वार्थ नहीं होना चाहिए। मित्र के दुख में साथ खड़े रहकर बिना जताए उसकी मदद करना ही सच्चे मित्र का धर्म है।
विज्ञापन



ये बातें ब्लॉक के भुचक्वारे मजरे सोनारीकला गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को प्रवाचक आचार्य रितेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता और परीक्षित मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए कहीं। प्रवाचक ने बताया कि बाल सखा सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे। बाल सखा की दशा देख भगवान श्रीकृष्ण रो पड़े।


उन्होंने अपने सुदामा को सिंहासन पर बैठा कर उनका स्वागत किया। उन्हें बगैर जताए कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। प्रवाचक ने भक्तों से भागवत को अपने जीवन में उतारकर धर्म पथ पर चलने की बात कही। इस दौरान सत्यनारायण मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, उग्रसेन, गुरु प्रसाद, बृजेंद्रमणि मिश्र, जगदीश प्रसाद, राजीव कुमार, दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें