फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम की प्रेरणा से डॉ. कामिनी ने खड़ी कर दी 'मोरिंगा आर्मी'

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से ‘मोरिंगा आर्मी’ खड़ी करने वाली लखनऊ की डॉ. कामिनी सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। डॉ. कामिनी ने ऐसा करके न सिर्फ यूपी की महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा भर दी।
विज्ञापन

पीएम ने डॉ. कामिनी की सराहना करते हुए उन्हें दिल्ली बुलाया और मुलाकात की। उन्होंने मोरिंगा की खेती की बारीकी भी समझी। कामिनी सिंह ने एफपीओ के माध्यम से एक हजार से अधिक महिला किसानों को जोड़कर नई शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को मोरिंगा (सहजन) की खेती के लिए प्रेरित किया और फिर बाजार तक पहुंच दिलाई। एफपीओ की अधिकतर सदस्य महिलाएं हैं, जो सहजन की खेती के साथ-साथ उसकी प्रोसेसिंग और पैकेजिंग भी करती हैं। पूरा प्रोजेक्ट एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के तहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें