फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला व युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के शिवनगर निवासी रूबी त्रिपाठी (35) ने शनिवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ठाकुरगंज के कनक सिटी ऋतिक थापा (21) ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रूबी के पति श्याम सुंदर ने बताया कि शनिवार दोपहर खाना बनाने के बाद पत्नी कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद उनकी बेटी बिट्टू जब कमरे में गई तो मां को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा शोर मचा दिया। खबर पाकर रूबी के मायके वाले और मड़ियांव पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के भाई भोला अवस्थी ने जांच की मांग की है। श्याम सुंदर त्रिपाठी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि मायके वालों ने न तो कोई शिकायत की है और न ही कोई आरोप लगाया है।

इसके अलावा ठाकुरगंज कनक सिटी के रहने वाले ऋतिक थापा (21) जनरल स्टोर में नौकरी करते थे। उनके पिता चंदर थापा ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था। शनिवार दोपहर उसने घर के ऊपर हिस्से में बने कमरे में रेलिंग व दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मां मीना जब उसे देखने पहुंची तो उसका शव लटका मिला। ऋतिक थापा के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहने हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें